Mitchell Starc Bleeding: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग-डे (Boxing-Day) टेस्ट मैच के तीसरे दिन कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने सुर्खियां बटोरीं। पहले दिन लंच के बाद के सत्र के दौरान लांग ऑन पर कैच लेने का प्रयास करते हुए, स्टार्क के बॉलिंग हैंड यानि उनके बाएं हाथ की मिडिल फिंगर पर चोट लग गई थी। इसके बाद इस बात की कम ही उम्मीद थी कि वो शायद ही इस टेस्ट मैच में गेंदबाजी कर पाएं लेकिन, मैदान पर गजब हो गया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दूसरी पारी में मैच के तीसरे दिन चोटिल मिचेल स्टार्क गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर लौटे। चोटिल होने के बावजूद जब वो घायल बाएं हाथ का उपयोग करके जबरदस्ती गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे तब उनकी उंगली से फिर से खून बहने लगा, उनकी पतलून खूने से लथपथ नजर आई।

Advertisement

मिचेल स्टार्क के इस जज्बे की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसे दोबारा कह रहा हूं... क्रिकेट में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो मिचेल स्टार्क की तरह समर्पित हो... कोई भी उनके करीब नहीं आता है... किसने उन्हें टेस्ट टीम और T2OI टीम से बाहर करने का फैसला किया और कहते रहते हैं कि वह पहले जैसा नहीं है।' अन्य यूजर भी स्टार्क के इस जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में मार्को जैनसेन और Verreynne के अर्धशतक के दमपर 189 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने 27 रन देकर 5 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने 200 रनों की पारी खेली जिसके चलते पहली पारी में कंगारूओं ने 575 रन बनाकर पारी घोषित की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार