वर्ल्ड कप 2023 में पहले दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए अगले सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब इस टीम को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये ना सिर्फ फाइनल खेल सकती है बल्कि अपना छठा वर्ल्ड कप भी जीत सकती है। हालांकि, इस टीम के लिए मिचेल स्टार्क का फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। स्टार्क इस वर्ल्ड कप में उस लय में नहीं दिखे हैं जिस लय के लिए उन्हें जाना जाता है लेकिन सेमीफाइनल में वो अपनी टीम के लिए एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, फिलहाल स्टार्क एक अन्य वजह के चलते सुर्खियों में हैं। स्टार्क ने कहा है कि वो इस वर्ल्ड कप में तो खेल रहे हैं लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप में वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जब अगला वनडे वर्ल्ड कप शुरू होगा, तब तक मिचेल स्टार्क 38 वर्ष के हो जाएंगे और इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को इसमें कोई संदेह नहीं है कि वो प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं होगा, बेशक वो आने वाले कुछ समय के लिए वनडे प्रारूप में खेल सकते हैं लेकिन इतना तय है कि वो अगला वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे।

Advertisement

स्टार्क ने सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ''चार साल एक लंबा समय है। मैं इसके बाद भी खेलना जारी रखूंगा, लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं अगला वर्ल्ड कप नहीं खेल पाऊंगा। मेरे पास उसके लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। मैंने हमेशा कहा है कि टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सबसे ऊपर है और टेस्ट क्रिकेट छोड़ने से पहले मैं बाकी सब छोड़ दूंगा। मेरे लिए (वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल) ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और वनडे मैच है, मेरे लिए अभी तक वनडे क्रिकेट में ये सड़क का अंत नहीं है।”

Also Read: Live Score

भारत में चल रहा टूर्नामेंट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए अच्छा नहीं रहा है। स्टार्क ने अब तक 43.90 की औसत से टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "निश्चित रूप से मैं उस स्तर पर नहीं हूं जो मैं चाहता था या वैसे भी पिछले दो वर्ल्ड कप के समान स्तर पर नहीं हूं, लेकिन अब फिर से प्रभावित करने का मौका है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार