Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर साबित किया कि आखिरकार उन्हें रफ्तार का सौदागर क्यों कहा जाता है। मिचेल स्टार्क ने अपनी आग उगलती रफ्तार भरी गेंद से सैम कुर्रन को क्लीन बोल्ड कर दिया। सैम कुर्रन के विकेट पर चहलकर्मी करने के बावजूद मिचेल स्टार्क अपने लक्ष्य से नहीं भटके और सीधा विकेट पर निशाना लगाया।

Advertisement

मिचेल स्टार्क ने सैम कुर्रन को आउट करने के लिए लो फुलटॉस गेंद का सहारा लिया था। विकेट पर चहलकर्मी करते सैम कुर्रन गेंद को जज करने में पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड होकर 6 गेंदो पर 8 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इस विकेट के लिए इस टी-20 मैच में मिचेल स्टार्क कि दिन कुछ खास नहीं रहा।

Advertisement

मिचेल स्टार्क ने अपने 4 ओवर के कोटा में 42 रन देकर 1 विकेट झटका। वहीं अगर दूसरे टी-20 मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 54 रन पर उन्होंने अपने 4 विकेट गंवा दिए।

हालांकि, इसके बाद डेविड मलान और मोईन अली ने ना केवल टीम की स्थिति संभाली बल्कि टीम को जीत के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। मलान ने 82 रन बनाए वहीं मोईन अली ने 27 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नकुसान के 2 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार