आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 22वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने है। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं। इस मैच में एक बार फिर से मिचेल स्टार्क का कहर देखने को मिला और उन्होंने 2 विकेट भी लिए।

Advertisement

इस दौरान मिचेल स्टार्क ने कुसल परेरा को जिस तरह से क्लीन बोल्ड किया उसने कई सुर्खियां बटोरी। जिस गेंद पर स्टार्क ने परेरा की गिल्लियां बिखेरी उससे एक गेंद पहले उन्हें एक लंबा छक्का भी लगा था। इस छक्के के बाद स्टार्क का रौद्र रूप दिखा और उनकी अगली गेंद परेरा को बिल्कुल भी नहीं दिखी।

Advertisement

ये घटना 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर घटित हुई। इस ओवर की दूसरी गेंद पर परेरा ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से लंबा छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर स्टार्क ने बदला लेते हुए परेरा को हक्का-बक्का कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच भी जीत जाता है तो ये उनकी दो मैचों में लगातार दूसरी जीत होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार