Mitchell Starc Fitness Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ी एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वो जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ने वाला है।

Advertisement

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 36 साल के मिचेल स्टार्क अगले महीने 1 मई से पहले दिल्ली कैपिटल्स की स्क्वाड में शामिल हो जाएंगे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।  जान लें कि वो अपने कंधे और कोहनी की चोट के कारण मौजूदा सीजन में अब तक टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे और ऑस्ट्रेलिया में ही रिकवर कर रहे थे। 

Advertisement

IPL 2026 के लिए मिले हैं इतने करोड़: मिचेल स्टार्क मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के टॉप-5 सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें DC ने पूरे 11 करोड़ 75 लाख में रिटेन किया है। हालांकि वो अपनी इंजरी के कारण टीम के शुरुआती छह मुकाबले पूरे तरह मिस कर चुके हैं और आगामी दो और मुकाबले भी नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में दिल्ली के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वो टूर्नामेंट के सेकंड हाफ में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल ही मचा दें और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाए।

मिचेल स्टार्क का आईपीएल रिकॉर्ड: दुनिया की सबसे मुश्किल टी20 लीग में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क ने अब तक 52 मुकाबले खेलकर 65 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उन्होंने 8.61 की इकोनॉमी से 1,047 गेंदों पर 1,503 रन दिए हैं। बात करें अगर उनके टी20 आंकड़ों की तो उनके नाम 158 मैचों में 217 विकेट दर्ज हैं।

पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली कैपिटल्स का हाल: IPL 2026 के 32 मुकाबले पूरे हो चुके हैं जिसके बाद अक्षर पटेल की कैप्टेंसी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल पर पांचवें पायदान पर मौजूद है। उन्होंने सीजन में अप ने 6 मुकाबले खेल लिए हैं जिसमें से उन्होंने तीन जीते और कुल 6 अंक अपने नाम किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड: अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब डार, पाथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारीख, पृथ्‍वी शॉ, काइल जेमीसन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार