आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर (Jos Buttler) के शतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया। कोलकाता की तरफ से सुनील नारायण (Sunil Narine) ने शतक जड़ा था लेकिन वो बेकार चला गया और इसकी वजह रहे जोस बटलर, जिन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए केकेआऱ के हर गेंदबाज की कुटाई की और शतक लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। 

Advertisement

केकेआर के लिए इस मैच में सुनील नारायण ने शतक लगाया, एक कैच और 2 विकेट भी लिए लेकिन गेंदबाजों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। इस मैच के बाद अगर किसी गेंदबाज की सबसे ज्यादा ट्रोलिंग हो रही है तो वो मिचेल स्टार्क हैं। स्टार्क ने इस मैच में अपने चार ओवर के कोटे में बिना कोई विकेट लिए 50 रन लुटा दिए। केकेआर के फैंस को उम्मीद थी कि वो बटलर को आउट करके उनकी टीम को मैच जिताएंगे लेकिन यहां बिल्कुल उलट हो गया और बटलर ने स्टार्क को रिमांड पर लेते हुए उनके ओवर में ही 18 रन लूटकर मैच छीन लिया।

Advertisement

Also Read: Live Score

स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा था और अब प्रशंसक उन्हें नीलामी में लेने के लिए केकेआर प्रबंधन की आलोचना कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि केकेआर उन्हें इस सीजन के बाद रिलीज कर दिया जाए। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार