Mitchell Starc Record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (AUS vs BAN 2nd Test) मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले ही दिन शनिवार, 22 अगस्त को मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने मैदान पर तूफान उठा दिया अपनी पहली 22 गेंदों फेंकते हुए 5 विकेट चटकाए। इसी के दम पर उन्होंने इतिहास रचा और दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए।

Advertisement

बने WTC के नंबर-1 गेंदबाज़: 36 वर्षीय मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के इतिहास के नंबर-1 गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी नाथन लियोन का महारिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया। वो अब तक 56 टेस्ट की 108 पारियों में 229 विकेट ले चुके हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक विकेट

  • मिचेल स्टार्क - 229 विकेट
  • नाथन लियोन - 225 विकेट
  • पैट कमिंस - 224 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन - 195 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह - 185 विकेट

टेस्ट में सबसे तेज 5-fer: मिचेल स्टार्क ने मैके में 22 गेंदों पर विकेटों का पंजा खोलकर दूसरी बार टेस्ट में सबसे तेज 5-fer लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। गौरतलब है कि वो ही टेस्ट इंटरनेशनल में पूरी दुनिया में सबसे तेज पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने साल 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 गेंदों पर ये कारनामा किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही अर्नी तोशाक, तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रुड, चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड, शेन वॉटसन और मिचेल स्टार्क हैं।

इसके अलावा मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में महान डेल स्टेन को पीछे छोड़कर पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 440 विकेट पूरे करके ये पॉजिशन हासिल की है। वो इस फॉर्मेट में 10वें सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। 

मैच का हाल: मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी और बांग्लादेशी टीम के बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम 9 विकेट खो चुकी है और उन्होंने सिर्फ 43 रन बनाए हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार