IND vs AUS, CWC 2023 Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया  (IND vs AUS) के बीच रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए आठवां ओडीआई वर्ल्ड कप फाइनल है, ऐसे में यह तो साफ है कि ऑस्ट्रेलिया से भारत को एक कड़ी टक्कर मिलने वाली है। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के नाम जो फाइनल मैच में इंडियन टीम की टेंशन बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc)

Advertisement

इंडियन टीम के टॉप ऑर्डर को लेफ्ट ऑर्म पेसर के सामने संघर्ष करता देखा गया है कि ऐसे में स्टार्क एक बार फिर इंडियन टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। स्टार्क ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 9 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। वहीं उनके नाम भारत के खिलाफ ओडीआई क्रिकेट में 18 मैचों में 27 विकेट दर्ज हैं। स्टार्क बैटिंग करके भी अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं, ऐसे में वह इंडियन टीम के लिए जरूर एक बड़ा खतरा होंगे।

ग्लेन मैक्सेवल (Glenn Maxwell)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भी इंडियन टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के छठे गेंदबाज़ की भी भूमिका निभाई है। इस टूर्नामेंट में वो 5 विकेट भी झटक चुके हैं। मैक्सवेल के बैट से अफगानिस्तान के खिलाफ एक दोहरा शतक निकला था जिसने ऑस्ट्रेलिया के लिए पूरा मैच पलट दिया था। ऐसे में मैक्सवेल को हल्के में लेना इंडियन टीम के लिए बड़ी गलती हो सकती है।

स्टीव स्मिथ (Steve Smith)

Advertisement

Also Read: Live Score

हमारी लिस्ट में स्टीव स्मिथ भी शामिल है। स्मिथ वर्ल्ड कप में अब तक पूरे रंग में नहीं दिखे है। लेकिन इसके बावजूद उनके बैट से 9 मैचों में 37.25 की औसत से कुल 298 रन निकले हैं। आपको बता दें कि स्मिथ इंडियन टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना खूब पसंद करते हैं। उनके नाम इंडिया के खिलाफ 28 ओडीआई मैचों में 54.41 की औसत से कुल 1306 रन दर्ज हैं। लीग स्टेज के दौरान जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत हुई थी तब भी स्मिथ (46 रन) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी इनिंग खेली थी। ऐसे में स्मिथ को नज़रअंदाज करना इंडियन टीम के लिए बिल्कुल भी एक अच्छा फैसला नहीं होगा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार