ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान काइल मेयर्स और मिचेल स्टार्क के बीच तगड़ी जंग देखने को मिली। वेस्टइंडीज को ये मैच जीतने के लिए 179 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन जब कैरेबियाई टीम इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो टीम को पारी के पहले ही ओवर में पहला झटका लग गया। हालांकि, पहले ओवर में विकेट गिरने से पहले ज़बरदस्त एक्शन देखने को मिला।

Advertisement

मिचेल स्टार्क वेस्टइंडीज की पारी का पहला ओवर कर रहे थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर काइल मेयर्स ने मिचेल स्टार्क को एक छक्का लगा दिया। इसके बाद दबाव स्टार्क पर था लेकिन उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें ऑस्ट्रेलिया का नंबर वन गेंदबाज़ कहा जाता है। चौथी गेंद पर छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने मेयर्स को आउट करके छक्के का बदला भी ले लिया।

Advertisement

मेयर्स ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर भी ताकतवर शॉट लगाया था लेकिन रास्ते में मिचेल स्टार्क आ गए। मेयर्स ने स्टार्क की फुलटॉस गेंद पर सीधा तेज़तर्रार शॉट खेल दिया लेकिन गेंद हवा में थी और वो स्टार्क के हाथों में चिपक गई। स्टार्क के पास ये कैच पकड़ने के लिए 1 सेकेंड से भी कम का समय था और लेकिन उन्होंने कोई भी गलती नहीं की।

स्टार्क का ये कैच देखकर मेयर्स को भी यकीन नहीं हुआ कि वो सचमुच आउट हो गए हैं। वहीं, अगर इस मैच की भी बात करें तो वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी एक बार फिर कंगारू गेंदबाज़ों के सामने ढह गई। टॉप - 6 बल्लेबाज़ों में से किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली और एक के बाद एक बल्लेबाज़ आउट होते गए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार