एशेज सीरीज 2021 के तीसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से इंग्लिश टीम अभी भी 51 रनों से पीछे है। 31 पर चार विकेट गिरने के साथ ही इंग्लिश टीम पर हार हैट्रिक होने का डर मंडरा रहा है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को इस स्थिति तक पहुंचाने में मिचेल स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दिन के आखिरी घंटे में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों पर जमकर कहर बरपाया और एक ही ओवर में जैक क्रॉली (5) और डेविड मलान को बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

हालांकि, इस ओवर में स्टार्क हैट्रिक लेने से ज़रा सा चूक गए। हैट्रिक बॉल पर उनके सामने इंग्लिश कप्तान जो रूट थे और उस अहम मौके पर स्टार्क की गेंद और रूट के बल्ले में सिर्फ सूई जितना गैप था अगर गेंद हल्की सी भी इधर-उधर होती तो स्टार्क की हैट्रिक पक्की थी। स्टार्क बेशक हैट्रिक नहीं ले पाए लेकिन अपनी टीम के लिए काम कर गए।

इस घटना का वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। आपको बता दें कि रूट फिलहाल 12 रन बनाकर नाबाद हैं और उनका साथ बेन स्टोक्स दे रहे हैं जो दो रन बनाकर नाबाद हैं। अब अगर इंग्लिश टीम को सीरीज बचानी है तो इंग्लिश फैंस को इन दोनों बल्लेबाज़ों से चमत्कार की उम्मीद करनी होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार