Australia vs Sri Lanka: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान घटनाओं का एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिला। मिचेल स्टार्क ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप के सुपर 12 के  दूसरे मैच के दौरान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े श्रीलंकाई बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा को दो बार चेतावनी दी। वह वाक्या श्रीलंकाई पारी के पांचवें ओवर के अंत में हुआ जहां स्टार्क को बल्लेबाज के साथ उलझते हुए देखा गया।

Advertisement

जाने माने पत्रकार भरत सुंदरसन ने ट्विटर पर घटनाओं को विस्तार से समझाने की कोशिश करते हुए लिखा, 'ओवर के अंत में कुछ ड्रामा हुआ है। मिचेल स्टार्क ने दो बार धनंजय डी सिल्वा को चेतावनी दी। मिचेल स्टार्क ने धनंजय डी सिल्वा को जल्दी क्रीज छोड़ने के लिए फटकारा वहीं ओवर के अंत में उन दोनों के बीच चैट जारी रही।'

Advertisement

बता दें कि आउट करने का ये तरीका (मांकडिंग) हाल के दिनों में बहस और चर्चा का एक प्रमुख विषय रहा है। खासकर जब से भारत की महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने लॉर्ड्स में तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड की चार्लोट डीन को मांकडिंग करके आउट किया था।

इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने खुद पिछले हफ्ते कैनबरा में तीसरे टी 20 आई के दौरान इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को चेतावनी दी थी। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से शिक्सत दी थी। वहीं श्रींलका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में खबर लिखे जाने तक लंकाई टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार