Australia vs England Perth Test: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc Catch) ने पर्थ में जारी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 7 विकेट चटकाने के बाद दूसरी पारी के पहले ही ओवर में जैक क्रॉली (0) को दोबारा अपना शिकार बनाया।

Advertisement

पहली पारी में क्रॉली ने ऑफ-स्टंप के बाहर एक खराब शॉट खेला, जो स्लिप में चला गया। लेकिन दूसरे दिन के खेल के दौरान दूसरी पारी में स्टार्क ने एक शानदार रिटर्न कैच लेकर उन्हें पवेलियन को आउट किया।

Advertisement

इंग्लैंड की दूसरी पारी की पांचवीं गेंद पर क्रॉली ने सीधा शॉट शॉट खेला, गेंद तेजी से 35 साल के स्टार्क की तरफ कई और उन्होंने बाईं तरफ डाइव लगाकार बेहतरीन कैच लपका। कैच देखकर क्रॉली के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैरान रह गए। 

बता दें कि इससे पहले दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 132 रनों पर ऑलआउट हुई, जिससे इंग्लैंड को पहली पारी में 40 रन की बढ़त मिली। 

स्टार्क ने अपने करियर के बेस्ट 7 विकेट लेकर इंग्लैंड की बैटिंग की कमर तोड़ दी और जिससे मेहमान टीम पहली पारी में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान उन्होंने एशेज में अपने 100 विकेट भी पूरे किए। 

बता दें कि इस मुकाबले की पहली तीन पारियों में पहला विकेट 0 पर गिरा। इंग्लैंड की पहली पारी में स्टार्क ने क्रॉली (0) को और ऑस्ट्रेलिया की पारी में जोफ्रा आर्चर ने जेक वेदरल्ड (0) को आउट किया था। फिर इंग्लैंड की दूसरी पार में स्टार्क ने दोबारा 0 के कुल स्कोर पर क्रॉली को पवेलियन का रास्ता दिखाया।  

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के टेस्ट इतिहास में यह पहली बार है कि ओपनिंग पार्टनरशिप किसी मैच की पहली तीन पारियों में एक भी रन नहीं बना पाई है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार