Pakistan vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन (Mitchell Swepson) शनिवार को नेशनल स्टेडियम में सीरीज के दूसरे मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने शुक्रवार को कहा कि 28 वर्षीय स्वेपसन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) की जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में आएंगे।

Advertisement

स्वेपसन को पांच साल पहले पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में जगह मिली थी, हालांकि वह नाथन लियोन के विकल्प के तौर पर टीम में रहे और उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। 2009 में ब्राइस मैकगैन के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले पहले लेग स्पिनर होंगे। 

Advertisement

स्वेपसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 11 विकेट दर्ज हैं। अगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 51 मैच में 154 विकेट चटकाए हैं।

बता दें कि रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आईसीसी मैच रेफरी रंजन मदुगले से औसत से नीचे रेटिंग मिली थी।

रंजन मदुगले ने रावलपिंडी के पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पिच को औसत से नीचे के रूप में दर्जा दिया, जिसके परिणामस्वरूप आईसीसी पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के तहत स्थल को एक डिमेरिट अंक प्राप्त हुआ।

करांची टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, मिचेल स्वेपसन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार