ICC Women's World Cup 2022: मिताली राज (Mithali Raj) ने रविवार (27 मार्च) को साउथ अफ्राकी के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। 39 वर्षीय मिताली ने अपने वनडे करियर का 64वां अर्धशतक जड़ा औऱ 84 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

मिताली वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में और सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक जड़ने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली ने साल 2000 में खेले गए वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 साल 363 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। 

Advertisement

रिकी पोंटिंग की बराबरी की

वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान (महिला और पुरुष) सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में मिताली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने नौंवी बार यह कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकीं पोंटिंग ने बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में नौ बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली थी।  

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा की पारी

महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में मिताली राज पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 13वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले (12 बार) का रिकॉर्ड तोड़ा। 

Advertisement

ऐसा करने वाली पहली भारतीय

मिताली पहली भारतीय क्रिकेटर (महिला और पुरुष) बन गई हैं, जिसने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार