भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज बैटर मिताली राज (Mithali Raj Retirement) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मिताली ने बुधवार (8 जून) को  अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

मिताली ने 1999 में डेब्यू किया था और उनका इंटरनेशनल करियर करीब 23 साल लंबा रहा। 

Advertisement

मिताली ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम क्रमश: 699, 7805 रन और 2364 रन बनाए। वह दुनिया की इकलौती महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने 7000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

मिताली के नाम महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 64 अर्धशतक और 7 शतक जड़े हैं। 

मिताली ने कहा, "मुझे लगता है कि अब मुझे अपने क्रिकेट करियर से संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि टीम की बागडोर अब युवा खिलाड़ियों के हाथों में देनी चाहिए और भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्‍जवल है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं बीसीसीआई और जय शाह को मुझे अपना समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, जहां मुझे महिला टीम का नेतृत्व करने के लिए कमान सौंपी गई।"

Advertisement

मिताली ने संकेत दिया कि वह खिलाड़ियों को भविष्य में कोचिंग देने के लिए तैयार रहेंगी।

उन्होंने आगे बताया, "इतने सालों तक टीम का नेतृत्व करना एक सम्मान की बात थी। यह यात्रा भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन एक और संकेत है कि मैं इसमें शामिल रहना पसंद करूंगा। वह खेल जिसे मैं प्यार करता हूं और भारत और दुनिया भर में महिला क्रिकेट के विकास में योगदान देता हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरे सभी प्रशंसकों को मेरा समर्थन देने के लिए धन्यवाद।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार