भारतीय महिला वनडे टीम टीम की कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज (Mithali Raj) के वनडे इंटरनेशनल करियर को 22 साल पूरे हो गए हैं। मिताली ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था।  इसके साथ ही उनका नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गया है।

Advertisement

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद मिताली दुनिया की दूसरी क्रिकेटर हैं, जिनका वनडे करियर 22 साल या उससे लंबा रहा है। 463 मुकाबले खेलने वाले तेंदुलकर का करियर 22 साल 91 दिन का रहा है।  उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 18 दिसंबर 1989 को डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ ही 18 मार्च 2012 को खेला था।

Advertisement

बता दें कि 38 साल की मिताली के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उनके नाम 7098 रन दर्ज हैं, उनके अलावा कोई खिलाड़ी 6000 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है। 

इसके अलावा उनके  मिताली के नाम महिला वनडे इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच और वनडे में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां उसे मिताली की कप्तानी तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। पहला वनडे मैच 27 जून (रविवार) को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार