Navjot Singh Sidhu Spotted: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की आलोचना की।

Advertisement

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "कुछ लोगों को बेबुनियाद भविष्यवाणी करने की आदत होती है। अगर उनकी बात सही हो जाए तो वे इसे बड़ी उपलब्धि बताते हैं, लेकिन गलत होने पर उसे महज अंदाजा कहकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे लोग खुद को किसी समझदार बाबा की तरह पेश करते हैं, जबकि उनकी बातें अक्सर हकीकत से दूर होती हैं।"

Advertisement

सिद्धू ने यह भी याद दिलाया कि आमिर ने पहले कहा था कि भारत सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगा। आमिर ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को आगे बढ़ने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भारत आगे आई, और दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। आमिर ने सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड की जीत का दावा किया था, लेकिन वह भी गलत साबित हुआ।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर को 'फेक बाबा' कहा।

दरअसल, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका तथा वेस्ट इंडीज के पहुंचने की संभावना जताई थी। हालांकि, टूर्नामेंट के नतीजे उनकी भविष्यवाणी के बिल्कुल उलट रहे। दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया, जबकि भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। इसी वजह से नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर की आलोचना की।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर को 'फेक बाबा' कहा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आमिर ने माना कि अगर सैमसन का कैच पकड़ लिया जाता, तो मैच का नतीजा अलग भी हो सकता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार