इंडिया वुमेंस वनडे टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) रमेश पोवार (Ramesh Powar) संग अपने विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। इस बीच डब्ल्यू वी रमन को कोच पद से हटाकर एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को वुमेंस टीम का कोच बना दिया गया है।

Advertisement

रमेश पोवार की कोचिंग में इंडिया वुमेंस टीम ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद और मिताली राज के साथ अनबन की काफी खबरों के चलते उस सफलता के बावजूद रमेश पोवार ने उस वक्त अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

रमेश पोवार दोबारा इंडिया वुमेंस टीम के कोच बन गए हैं और मिताली राज टीम की कप्तान हैं। ऐसे में फैंस के मन में एक बार फिर वही सवाल उठ रहा है कि क्या यह दोनों मिलकर एक साथ दोबारा काम कर पाएंगे या नहीं। मिताली राज ने अपने बयान से यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने रमेश पोवार को माफ कर दिया है और उनके मन में पूर्व गेंदबाज के प्रति किसी तरह की कोई घृणा नहीं बची है।

द हिंदू के साथ बातचीत के दौरान रमेश पोवार को लेकर मिताली राज ने कहा, 'ये बातें बीत चुकी हैं। अब आप वापस नहीं जा सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वो कुछ प्लान के साथ आएंगे और हम साथ मिलकर टीम को आगे ले जाएंगे। हम भविष्य के लिए एक मजबूत टीम बनाएंगे। अगले साल वर्ल्ड कप का आयोजन होना है उसे देखते हुए हम बेहतरीन टीम तैयार करने की कोशिश करेंगे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार