MI London vs London Spirit Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला एमआई लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच बुधवार, 29 जुलाई को केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही एमआई लंदन ने जीतकर अपने नाम किए। बात करें इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में ही खेला गया था जिसे MI London ने 153 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले के हीरो विल जैक्स थे जिन्होंने 27 गेंदों पर 4 चौके 3 छक्के लगाकर 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
ML vs LNS, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 29 जुलाई 2026
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - केनिंग्टन ओवल, लंदन
Kennington Oval, London Pitch Report
केनिंग्टन ओवल की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत में उछाल और स्विंग दोनों मिलते हैं। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज़ी करना और आसान हो जाता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 150 से 155 रन रहता है। वहीं आंकड़े बताते हैं कि यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को ज़्यादा सफलता मिली है।
ML vs LNS Head To Head Record
कुल - 10
एमआई लंदन - 08
लंदन स्पिरिट - 01
बेनतीजा - 01
ML vs LNS, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?
द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।
ML vs LNS, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For
एमआई लंदन की टीम से विल जैक्स, सैम करन और राशिद खान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर लंदन स्पिरिट टीम की तो लुआन-प्रे प्रिटोरियस, लियाम लिविंगस्टोन और डेवाल्ड ब्रेविस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
ML vs LNS Probable Playing XI
MI London Probable Playing XI: विल जैक्स, जेम्स विंस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सैम करन (कप्तान), ओली पोप, शेरफेन रदरफोर्ड, टॉम करन, राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, नाथन साउटर।
London Spirit Probable Playing XI: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, जेम्स कोल्स, जेम्स रेव, जेमी ओवरटन, डेविड विली, एंड्रयू टाई, एडम मिल्ने, एडम ज़म्पा।
ML vs LNS Today's Match Prediction
द हंड्रेड 2026 के 12वें मुकाबले में एमआई लंदन की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ML vs LNS Match Prediction, ML vs LNS Pitch Report, Today's Match ML vs LNS, The Hundred Mens 2026, ML vs LNS Prediction, ML vs LNS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, MI London vs London Spirit
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।