राइली रूसो (Rilee Rossouw) के तूफानी अर्धशतक के दम पर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) ने रविवार (23 जुलाई) को खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2023 के 12वें मुकाबले में सिएटल ओर्कास (Seattle Orcas) को 2 विकेट से हरा दिया। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी नाइट राइडर्स की पांच मैच में पहली जीत है। सिएटल के 170 रन के जवाब में नाइट राइडर्स ने 5 गेंद बाकी रहते हुए 8 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। रूसो को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सिएटल ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे शेहान जयसूर्या ने 45 गेंदों में नाबाद 60 रन ( सात चौके औऱ एक छक्का) की पारी खेली। इसके अलावा नौमान अनवर ने 32 रन और हेनरिक क्लासेन ने 25 रन बनाए।

Advertisement

नाइट राइडर्स के एडम जाम्पा ने 2 विकेट, स्पेंसर जॉनसन,आंद्रे रसेल, कप्तान सुनील नारायण और शैडली वैन शल्कविक ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की शुरूआत बहुत खराब रही और 22 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद रूसो ने आंद्रे रसेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। रूसो ने 38 गेंदों में तीन छक्कों औऱ सात छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन बनाए। अपनी पारी में 54 रन उन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। वहीं रसेल ने 29 गेंदों में 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

सिएटल कैमरून गैनन ने 3 विकेट, एंड्रयू टाई ने 2 विकेट, इमाद वसीम, हरमीत सिंह और वैन पार्नेल ने 1-1 विकेट चटकाया।

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स: जेसन रॉय, गजानंद सिंह, राइली रूसो, सैफ बदर, जसकरण मल्होत्रा (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन (कप्तान), शैडली वैन शल्कविक, एडम ज़म्पा, अली खान, स्पेंसर जॉनसन।

सिएटल ओर्कास: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नौमान अनवर, हेनरिक क्लासेन, दासुन शनाका, शेहान जयसूर्या, इमाद वसीम, शुभम रंजने, कैमरून गैनन, वेन पार्नेल (कप्तान), हरमीत सिंह, एंड्रयू टाई

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार