आईपीएल 2022 के 62वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन एक बार फिर से माही की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और डेवोन कॉनवे सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए आए मोईन अली और उन्होंने कुछ ऐसे शॉट खेले जिनको देखकर गुजरात के खेमे में खलबली मच गई।

Advertisement

अली ने आउट होने से पहले बेशक 17 गेंदों में 21 रन ही बनाए लेकिन इन 17 रनों में वो मूमेंटम था जो सीएसके को पावरप्ले खत्म होने तक चाहिए था। हार्दिक पांड्या ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की जिम्मेदारी राशिद खान को दी लेकिन इस ओवर में राशिद ने विकेट तो क्या लेना था वो 17 रन लुटवा गए।

Advertisement

मोईन अली ने इस ओवर में राशिद खान को दिन में तारे दिखाने का काम किया और लगातार दो छक्के लगाकर उनके होश उड़ा दिए। सीएसके की पारी के इस छठे ओवर से पहले 30 रन थे लेकिन ये ओवर खत्म होते-होते टीम का स्कोर 47 तक पहुंच गया। हालांकि, राशिद खान की कुटाई करने के बावजूद मोईन अली एक बार फिर बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो सीएसके ने 20 ओवर खत्म होने के बाद 133 रन बनाए और हार्दिक पांड्या की टीम के सामने जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य रखा। अगर अंक तालिका के हिसाब से इस मुकाबले को देखा जाए तो सीएसके की जीत से किसी को कुछ फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन अगर गुजरात की टीम जीती तो वो पहला या दूसरा स्थान पक्का कर लेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार