Moeen Ali Picks His All Time IPL XI: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने अपनी ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन का चुनाव किया है। आपको बता दें कि मोईन आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं, हालांकि उनकी टीम में केकेआर के सिर्फ एक ही खिलाड़ी को जगह मिली है। गौरतलब है उन्होंने टीम में रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डी विलियर्स जैसे घातक खिलाड़ियों को भी शामिल नहीं किया है। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मोईन अली ने यूट्यबू चैनल 'बियर्ड बिफोर विकेट' पर बातचीत करते हुए अपनी ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन चुनी जहां उन्होंने ओपनर के तौर पर क्रिस गेल और विराट कोहली को अपनी टीम में जगह दी। इसके बाद नंबर-3 और 4 के लिए मोईन ने कीरोन पोलार्ड और महेंद्र सिंह धोनी का चुनाव किया। आपको बता दें कि मोईन की टीम के कैप्टन और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ही हैं।

Advertisement

इसके बाद मोईन ने कीरोन पोलार्ड के अलावा 5 और ऑलराउंडर अपनी टीम में शामिल किए। यहां उन्होंने हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, राशिद खान और रविंद्र जडेजा को जगह दी। गौरतलब है कि आंद्रे रसेल मोईन अली की मौजूदा आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। आखिर में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और कगिसो रबाडा को अपनी टीम में चुना, जो कि उनके मुख्य तेज गेंदबाज़ हैं।

ये भी जान लीजिए कि इंग्लिश खिलाड़ी की टीम में शामिल तीन प्लेयर आईपीएल 2025 का हिस्सा नहीं हैं। यहां हम क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड की बात कर  रेह हैं। ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड आईपीएल से रिटायरमेंट ले चुके हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में ब्रावो केकेआर के मेंटर हैं, वहीं कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बात करें अगर क्रिस गेल की तो उन्होंने आईपीएल से रिटायरमेंट नहीं लिया है, लेकिन वो साल 2019 के बाद से ही ये टूर्नामेंट नहीं खेले।

मोईन अली की ऑल-टाइम IPL XI

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

क्रिस गेल, विराट कोहली, कीरोन पोलार्ड, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, राशिद खान, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कगिसो रबाडा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार