कोलकाता, 20 अप्रैल (CRICKETNMORE)| कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुए आईपीएल मैच में 10 रन से रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों को दिया है।

Advertisement

कोलकाता को शुक्रवार रात यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में नीतीश राणा (नाबाद 85) और आंद्रे रसेल (65) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 10 रनों की करीबी हार झेलनी पड़ी। 

Advertisement

कोहली ने मैच के बाद कहा, "यहां मिली जीत से बहुत खुश हूं। हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण जीत है। इस तरह के रोमांचक मैच में क्या करना है, इसका फैसला करने के लिए आपको अपने गेंदबाजों पर छोड़ देना होता है। मुझे लगता है कि मार्कस स्टोयनिस का 19वां ओवर काफी शानदार रहा। वे तीन गेंदें काफी अहम थीं। इन दोनों ने ही काफी समझदारी दिखाई और अपनी टीम के खिलाड़ी से आप इसी की उम्मीद करते हैं।" 

बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहली के 100 और मोइन अली के 66 रनों की बदौलत चार विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया। कोलकाता की टीम इसके जवाब में पांच विकेट पर 203 रन ही बना सकी। 

कोहली को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

उन्होंने कहा, "हम दोनों के बीच 170 से 175 रन तक बनाने की बात हुई थी। हमने नहीं सोचा था 200 से ऊपर का स्कोर बना पाएंगे। मोइन ने खेल को पूरी तरह से बदल दिया और इसने मुझे मेरा खेल खेलने की आजादी दी। उन्होंने मुझसे कहा, 'अब मैं खुलकर खेलता हूं' और मैंने कहा 'हां, ऐसा ही करो'। उन्होंने छोटी बाउंड्री को निशाना बनाया और उन कुछ ओवर्स ने खेल को पूरी तरह से बदल दिया।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार