शुक्रवार, 6 सितंबर को एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का 8वां मुकाबला खेला गया जिसे क्रिस ग्रीन की कप्तानी वाली एंटीगुआ की टीम ने छह रनों से जीत लिया। ये जीत मौजूदा सीपीएल सीज़न में एंटीगुआ की पहली जीत है। क्रिस ग्रीन की टीम का ये सीज़न बेहद खराब रहा था, उसने लगातार चार मैच हारने के बाद पहली जीत हासिल की।

Advertisement

इस मैच में नाइट राइडर्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड और एंटीगुआ के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर के बीच एक मज़ेदार ज़ंग भी देखने को मिली।  नाइट राइडर्स के कप्तान ने 30 (15) रन बनाए। उन्होंने 17वें ओवर में मोहम्मद आमिर की गेंद पर एक हाथ से छक्का लगाकर फैंस को खुश कर दिया। जब ऐसा लग रहा था कि आमिर फिर से पिटेंगे, तभी आमिर ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए पोलार्ड के होश उड़ा दिए।

Advertisement

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने पोलार्ड से अपना बदला लिया और अगली ही गेंद पर पोलार्ड को बोल्ड कर दिया। इस मैच से पहले, आमिर का सीपीएल 2024 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, क्योंकि एंटीगुआ के पिछले मैच में उन्हें तीन छक्के खाने पड़े थे। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ भी ड्वेन प्रीटोरियस ने उन पर छक्का जड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में संपन्न हुए मैच में, फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/6 का स्कोर बनाया। इमाद वसीम की 46 रनों की पारी की मदद से फाल्कन्स ने इस सीज़न का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। जवाब में, नाइट राइडर्स ने शुरुआती विकेट खो दिए, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उन्हें मैच में बनाए रखा और अंत में मैच काफी रोमांचक भी हो गया लेकिन अंत में फालकन्स की टीम ने 6 रन से मैच जीत लिया। इस बीच, फैबियन एलन ने अपना जादू बिखेरा और तीन विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार