9 फरवरी, 2025 के दिन इंटरनेशनल लीग टी-20 का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को 4 विकेट से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया। इस मैच में ​​पहले बल्लेबाजी करते हुए वाइपर्स ने 189 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। हालांकि, कैपिटल्स ने इस टारगेट को 19.2 ओवर में ही हासिल करके अपना पहला खिताब जीत लिया।

Advertisement

दुबई कैपिटल्स के लिए सिकंदर रजा फाइनल के स्टार रहे, जिन्होंने सिर्फ 12 गेंदों पर 34 रन बनाए और अपनी टीम को मैच जिता दिया। रज़ा ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के ओवर में तीन चौके लगाकर मैच का पासा ही पलट दिया। ये घटना कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर के दौरान हुई, जब उन्हें अंतिम दो ओवर में 24 रन चाहिए थे।

Advertisement

गेंद आमिर के हाथ में थी और रज़ा स्ट्राइक पर थे। उन्होंने तुरंत एक चौका लगाकर आमिर को दबाव में ला दिया। इसके बाद मोहम्मद आमिर ने बचने के लिए वाइड यॉर्कर फेंकी, लेकिन रजा ने जानबूझकर इसे विकेटकीपर के पास से फाइन खेल दिया जब तक आजम खान हिलते तब तक गेंद उनके पास से गुजर चुकी थी और आजम खान की सुस्त विकेटकीपिंग देखकर आमिर का गुस्सा भी चरम पर था। आमिर ने लाइव कैमरे पर आज़म खान को डांटकर अपनी निराशा व्यक्त की।

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद डेजर्ट वाइपर्स के बल्लेबाज़ मैक्स होल्डन की 51 गेंदों में 76 रन की पारी और सैम करन की 33 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी की मदद से वाइपर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 189/5 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। जवाब में कैपिटल्स की टीम ने पॉवेल के 38 गेंदों में 63 रन और सिकंदर रजा द्वारा बनाए गए 12 गेंदों में 34 रनों की बदौलत अपना पहला खिताब जीत लिया। अब कैपिटल्स ILT20 खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार