टीम इंडिया ने अब तक एशिया कप 2022 में अपने दोनों मैच जीते हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने रविवार (28 अगस्त) को अपने अभियान की शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को 5 विकट से हराया था। इसके बाद बुधवार (31 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए अपने दूसरे मैच में रोहित शर्मा की टीम ने हांगकांग को 40 रनों से हराया। इस जीत के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के बाद सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई।

Advertisement

भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में टॉप किया है और इसका मतलब ये है कि 4 सितंबर को फिर से भारत और पाकिस्तान का मैच हो सकता है, हालांकि, इसके लिए जरूरी होगा कि पाकिस्तान कल यानि 2 सितंबर (शुक्रवार) को हांगकांग को हराए। अब तक भारत के लिहाज से खेले गए दो मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया की एक चिंता उनके कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म है, जिन्होंने पिछले कुछ समय से बड़े रन नहीं बनाए हैं। हांगकांग के खिलाफ भी रोहित का फ्लॉप शो जारी रहा जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने रोहित को फटकार लगाई है।

Advertisement

पीटीवी स्पोर्ट्स पर हफीज ने कहा, "क्या आपने मैच के बाद रोहित शर्मा के एक्सप्रेशन देखे। उनकी टीम 40 रन से जीती है। जब वो टॉस के लिए आए तो रोहित मुझे कमजोर लग रहे थे। वो घबराए हुए और भ्रमित दिखे। वो शानदार खेलने वाले पुराने रोहित शर्मा की तरह नहीं दिख रहे हैं। वो अत्यधिक दबाव वाला कप्तान लगता है। वो अभी अपनी फॉर्म सहित कई समस्याओं का सामना कर रहा है और वो नीचे गिरता ही जा रहा है।"

आगे बोलते हुए हफीज़ ने कहा, "उन्होंने आईपीएल में स्कोर नहीं किया और वa उसी प्रवाह के साथ नहीं खेल रहे हैं जिसमें वो खेलते थे। आप क्रिकेट के एक नए ब्रांड, सकारात्मक क्रिकेट आदि के बारे में बात कर सकते हैं लेकिन ये उनकी शारीरिक भाषा में नहीं दिख रहा है।"

हफीज़ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तो इस पाकिस्तानी पूर्व कप्तान को फटकार लग रही है लकिन अगर हफीज़ की बातों में ज़रा सी भी सच्चाई है तो ये भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर नहीं है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार