भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला रविवार को शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह है। देशभर के युवा क्रिकेटरों ने भारत की बड़ी जीत की उम्मीद जताई है।

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना के युवाओं ने ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Advertisement

एक युवा क्रिकेटर ने आईएएनएस से कहा, "दक्षिण अफ्रीका को कमजोर नहीं आंका जाना चाहिए। ग्रुप स्टेज में वे भी सभी मैच जीतकर आ रहे हैं। भारत में मैच का आयोजन हो रहा है, इसलिए टीम इंडिया को कंडीशन का लाभ जरूर मिलेगा। अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर चिंता नहीं होनी चाहिए। वह जब भी चलेंगे बड़ी पारी खेलेंगे। हमें पिछला विश्व कप नहीं भूलना चाहिए। विराट कोहली पूरे टूर्नामेंट में रन नहीं बना सके, लेकिन फाइनल में रन बनाकर भारत को जिताया और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अभिषेक के साथ भी ऐसा ही होगा। ईशान किशन से पावर प्ले में स्कोर की जरूरत है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह अच्छा कर सकते हैं।"

एक अन्य क्रिकेटर ने कहा, "भारतीय टीम मैच जीतेगी। ईशान किशन के साथ ही अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अभिषेक शर्मा के रन आ सकते हैं।"

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के क्रिकेटरों ने भी सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जताई।

रजनीश कुमार ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय टीम जीतेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का भारत की जीत में अहम योगदान रहेगा।"

Advertisement

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के क्रिकेटरों ने भी सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जताई।

Also Read: LIVE Cricket Score

यश मौर्या ने भी बल्लेबाजों के दम पर भारतीय टीम की जीत की बात कही।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार