41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई कर रहे हैं। धोनी घुटने की चोट से परेशान हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस सीजन अब तक एक भी मैच मिस नहीं किया है। हालांकि इसी बीच क्या धोनी आईपीएल 2023 के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे? यह सवाल केंद्र में बना हुआ है। अब इस पर महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त मोहम्मद कैफ ने भी बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

दरअसल, मोहम्मद कैफ का मानना है कि आईपीएल 2023 के बाद धोनी पक्का रिटायरमेंट ले सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कैफ के अनुसार इस सीजन धोनी अपनी रिटायरमेंट के काफी सारे हिंट दे चुके हैं। मोहम्मद कैफ स्टार स्पोर्ट्स पर अपना मत रखते हुए बोले, 'मुझे लगता है कि MS Dhoni ने काफी सारे हिंट्स दे दिये हैं। यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन है। वह चाहते हैं कि दुनिया तुक्के लगाती रही।'

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, 'यही धोनी का स्वभाव है, लेकिन मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि वह अगला आईपीएल सीजन नहीं खेलेंगे।' इतना ही नहीं, मोहम्मद कैफ ने धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें एक महान खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा, हमने कभी भी सनी सर (सुनील गावस्कर) को किसी भी क्रिकेटर का ऑटोग्राफ लेने नहीं देखा, लेकिन सनी सर का धोनी से ऑटोग्राफ लेना यह दिखाता है कि धोनी कितने महान खिलाड़ी है।

बता दें कि धोनी रिटायरमेंट लेंगे या नहीं? इसका जवाब फिलहाल सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही जानते हैं। जहां एक तरफ कैफ के अनुसार धोनी जल्द ही संन्यास ले सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ सीएसके के CEO और उनके करीबी दोस्त सुरेश रैना का कहना है कि धोनी आईपीएल का अगला सीजन भी जरूर खेलते नजर आएंगे। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि धोनी अपने भविष्य पर क्या फैसला लेते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार