भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने दिल जीत लिया है। मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को मांकडिंग के जरिए 98 रन के स्कोर पर रनआउट कर दिया था। लेकिन, रोहित शर्मा ने अपील वापस लेकर 98 पर खेल रहे दासुन शनाका को शतक लगाने दिया। रोहित शर्मा के इस कृत्य पर ज्यादातर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो रोहित शर्मा की आलोचना कर रहे हैं।

Advertisement

फैंस का कहना है कि मोहम्मद शमी ने जब क्रिकेट के नियम के दायरे के तहत दासुन शनाका को आउट किया फिर क्यों रोहित शर्मा ने अपील वापस ले ली? क्या रोहित शर्मा ऐसा तब भी करते अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत के करीब ना होती या मैच फंसा हुआ होता? बहरहाल, इन सब सवालों का जवाब मोहम्मद कैफ ने देने की कोशिश की है।

Advertisement

मोहम्मद कैफ ने मैच से जुड़ी रोहित शर्मा की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'रोहित के अपील वापस लेने से उनकी कप्तानी का अंदाजा लग जाता है। वो जीतने में विश्वास करते हैं लेकिन 'हर कीमत पर जीतने' में नहीं। यहां कुछ भी सही या गलत नहीं है, यह आपका दिल कहता है।'

बता दें कि टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को 67 रनों से शिकस्त दी है। गुवाहाटी के बारसापार स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली के 113 रनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए हैं । विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा नने 83 और शुभमन गिल ने 70 रनों की पारी खेली। दूसरा वनडे मुकाबला 12 जनवरी को खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार