13 फरवरी,(CRICKETNMORE)। मोहम्मद मिथुन के शानदार अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने नेपियर में खेले जा रहे पहले वनडे में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवर में 232 रनों पर सिमट गई।
Advertisement
Advertisement
बांग्लादेश की पारी शुरूआत में ही लड़खड़ा गई और 7 खिलाड़ी 131 रन पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोहम्मद मिथुन ने मोहम्मद सैफुद्दीन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े। मिथुन ने 90 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 62 रन, वहीं सैफुद्दीन ने 58 गेंदों में 41 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट औऱ स्पिनर मिचेल सेंटनर ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं मैट हैनरी और लॉकी फग्यूसन के खाते में भी 2-2 विकेट आए।