शनिवार (22 अगस्त) को तारौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के सातवें मुकाबले में सेंट लूसिया जॉक्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 10 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

Advertisement

सेंट लूसिया की जीत में मोहम्मद नबी को उनके ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द चुने गए। नबी ने 22 गेंदों में 3 छ्क्कों औऱ 1 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाए औऱ फिर गेंदबाजी में 4 ओवरों में 17 रन देकर क्रिस लिन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। 

Advertisement

35 रन की तूफानी पारी के दौरान नबी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए। नबी टी-20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 

उनके नाम अब 461 मैचों की 219 पारियों में 4014 रन दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 11 अर्धशतक जड़े हैं। गेंदबाजी में भी नबी के नाम 257 विकेट दर्ज हैं। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान (300) के बाद उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। 

गौरतलब है कि नबी दुनिया की कई टी-20 लीग में शिरकत करते हैं। 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार