अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नबी ने  37 गेंदों में 167.57 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 62 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके औऱ पांच छक्के जड़े।

Advertisement

मोहम्मद नबी किसी पूर्ण सदस्य देश (Full Member Nation) के लिए पुरुष वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैच में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 40 साल 286 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को पीछे छोड़ा। मिस्बाह ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी, उस समय उनकी उम्र 40 साल 283 दिन थी। 

Advertisement

इस पारी में नबी की शुरूआत बहुत धीमी रही थी और पहली 23 गेंदों में सिर्फ 17 रन बना पाए थे। इसके बाद अगली 14 गेंदों में उनके बल्ले से 45 रन आए। 
बता दें कि सीरीज के तीन मुकाबलों में उन्होंने 95 रन जोड़े। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 200 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओर में 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। जिसमें नबी के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 111 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 27.1 ओवर में 93 रन पर ढेर हो गई। ओपनिंग बल्लेबाज सैफ हसन ही सिर्फ कुछ समय मैदान पर टिक सके औऱ 54 गेंदों में 43 रन बनाए। बांग्लादेश के बाकी 10 बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए बिलाल सामी ने 33 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा राशिद खान ने 3 विकेट औऱ अजमतुल्लाह उमजरई ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार