अफगानिस्तान के दिग्ग्ज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने गुरूवार (19 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की और अपने कोटे के चार ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।
सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
नबी आईसीसी वर्ल्ड कप (टी-20 और वनडे) मैच में सबसे ज्यादा उम्र में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 41 साल 49 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।
तीसरा बेस्ट प्रदर्शन
अफगानिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामले में नबी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने राशिद खान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके अलावा यह नबी के टी-20 इंटरनेशनल करियर का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन भी है।
T20 वर्ल्ड कप में अफ़गानिस्तान के लिए बेस्ट गेंदबाजी
5/8 फ़ज़लहक फ़ारूक़ी बनाम युगांडा प्रोविडेंस 2024
5/20 मुजीब-उर-रहमान बनाम स्कॉटलैंड शारजाह 2021
4/7 मोहम्मद नबी बनाम कैन चेन्नई 2026
4/9 राशिद खान बनाम स्कॉटलैंड शारजाह 2021
गौरतलब है कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही ग्रुप स्टेज के चार मैच में दो जीत और दो हार के साथ अफगानिस्तान ने अपना मौजूदा वर्ल्ड कप का सफर खत्म किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान (नाबाज 95 रन) की पारी के दम पर 4 विकेट क नुकसान पर 200 रन बनाए। इसके जवाब में कनाडा 8 विकेट गवाकर 118 रन ही बना सकी।