पाकिस्तान की टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। रिजवान के शानदार प्रदर्शन की वजह से धीरे-धीरे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद जो खुद एक विकेटकीपर थे उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स को सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) की वापसी की उम्मीद तकरीबन ना के बराबर है। पाकिस्तान ने बैकअप भूमिका में सरफराज अहमद की जगह मोहम्मद हारिस पर विश्वास किया है।

Advertisement

पाकिस्तान के टेलीविजन चैनल जियो सुपर में बोलते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने सरफराज अहमद के इंटरनेशनल करियर के भविष्य पर एक बड़ा दावा किया है। बख्त ने खुलासा किया है कि सरफराज के अब दोबारा पाकिस्तान टीम में लौटने की संभावना ना के बराबर है। यह दावा करते हुए कि रिजवान ने कहा था कि वो उसे वापस नहीं आने देंगे।

Advertisement

सिकंदर बख्त ने कहा, 'सरफराज अब नहीं खेलेंगे। हमारा क्रिकेट समुदाय काफी छोटा है, इसलिए हमें बहुत कुछ जानने को मिलता है। हमारे साथ कार्यक्रम करने वाले एक क्रिकेटर ने हमें बताया कि रिजवान ने कहा, 'मैं सरफराज को कभी टीम में वापस नहीं आने नहीं दूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब सरफराज वहां थे तो उन्होंने रिजवान को खेलने नहीं दिया था। अब इसका उल्टा हो रहा है। मैंने यही सुना है। मैं गलत हो सकता हूं।'

बता दें कि मोहम्मद रिजवान ने अप्रैल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था। 2019 विश्व कप के बाद मोहम्मद रिजवान ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। मौजूदा समय में मोहम्मद रिजवान टी-20 इंटरनेशनल में नंबर 1 के बल्लेबाज हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार