पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। पाकिस्तान के लिए इस वर्ल्ड कप में ओपनर मोहम्मद रिजवान ने सभी को प्रभावित किया। सेमीफाइनल में 67 रन की पारी खेलने से एक दिन पहले तक मोहम्मद रिजवान आईसीयू में थे।   

Advertisement

मोहम्मद रिजवान ने अपनी बीमारी की गंभीरता के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि अगर वो अस्पताल जाने में 20 मिनट और लेट हो जाते तो उनकी दोनों श्वास नलियां (सांस नलिकाएं) फट जातीं।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान ने कहा, 'जब मैं वहां पहुंचा तो मेरी सांस बिल्कुल रुकी हुई थी। दोनों श्वास नलियां बंद हो चुकी थीं। हालांकि, शुरू में उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया लेकिन अगले दिन जब मैंने एक नर्स से पूछा कि आखिर मुझे बीमारी क्या है? तो उसने कहा कि अगर आपको अस्पताल पहुंचने में 20 मिनट की और देरी हो जाती तो आपकी दोनों ट्यूब फट जाते। आपको अभी यहां रहना पड़ेगा।'

बता दें कि मोहम्मद रिजवान ने सेमीफाइनल मुकाबला खेलने से पहले 2 रात आईसीयू में ही बिताया था। हालांकि, इसके बावजूद सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने मैदान पर वापसी की और एक फाइटर की तरह प्रदर्शन किया। मालूम हो कि रिजवान को 9 नवंबर को सीने में गंभीर इंफेक्शन हो गया था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार