PAK vs NZ 2nd T20I: पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भी न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इस मैच को 38 रन से जीतकर पाकिस्तान ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 192 रन बनाए लेकिन जब कीवी टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वो 154 रन ही बना पाई और 38 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी रंग में नजर आई और पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। बाबर आजम ने शतक लगाया जबकि रिजवान ने अर्द्धशतक लगाया। रिजवान शुरू से ही अटैक करते नजर आए और मैच का पहला छक्का भी उन्हीं के बल्ले से निकला। ये छक्का इतना शानदार था जिसे आप देखना कभी मिस नहीं करेंगे।

Advertisement

रिजवान के बल्ले से ये छक्का पांचवें ओवर में देखने को मिला। ये ओवर कीवी गेंदबाज मैट हेनरी कर रहे थे और हेनरी के ओवर की दूसरी गेंद पर रिजवान ने गेंद को इतने शानदार तरीके से टाइम किया कि बल्ले और गेंद का संपर्क होते ही पता लग गया था कि ये गेंद छक्के के लिए जाकर ही मानेगी। रिजवान के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अगर रिजवान की बैटिंग पर गौर करें तो उन्होंने इस मैच में 34 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

वहीं, बाबर आजम की बात करना भी जरूरी होगा क्योंकि ये खिलाड़ी फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बाबर आजम ने इस मैच में 58 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 190 के पार पहुंचाया। बाबर ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए। बाबर को उनकी इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार