पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने मंगलवार (20 सितंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रिजवान ने 46 गेंदों में छह चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। 

Advertisement

रिजवान ने इस पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रिजवान सिर्फ 52 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान और उनके साथी खिलाड़ी बाबर आजम की बराबरी की। बाबर ने भी इस फॉर्मेट में 52 पारियों में अपने 2000 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

56 पारियों के साथ इस लिस्ट में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। वहीं भारत के केएल राहुल चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 58 पारियों में यह कारनामा किया है। राहुल मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले टी-20 में इस आंकड़े तक पहुंचे। 

इसके अलावा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 17वीं बार इस फॉर्मेट में पचास प्लस स्कोर बनाया है। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जोस बटलर (16) को पछाड़ा। 

हालांकि रिजवान का अर्धशतक पाकिस्तान की जीत के लिए नाकाफी रहा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने चार गेंद बाकी रहते हुए चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार