पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा। रिजवान ने  50 गेंदों में नाबाद 78 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात चौके और दो छक्के जड़े।

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही रिजवान बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रिजवान के 2337 रन हो गए हैं, जिसमें से उन्होंने 142 रन स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर बनाए हैं। 

Advertisement

रिजवान के बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 2195 रन बो गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज औऱ कप्तान जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने अब तक बतौर विकेटकीपर 2119 रन बनाए 

बता दें कि रिजवान शानदार फॉर्म में हैं औऱ 2022 में टी-20 इंटनरेशनल में खेली गई 14 पारियों में उन्होंने 8 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। टी-20 बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में रिजवान पहले नंबर पर काबिज है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने रिजवान के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। 

इसके जवाब में बांग्लादेश 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए यासिर अली ने 21 गेंदों में पांच चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से नाबाद 42 रनों की पारी खेली। इशके अलावा लिटन दास ने 35 पन और अफीफ हुसैन ने 25 रन बनाए।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए वसीम जूनियर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद नवाज के 2 विकेट, शाहनवाज दहानी, हारिस रऊफ औऱ शादाब खान ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार