वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच जमैका के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों खासतौर से शाहीन अफरीदी के सामने मेजबान टीम के बल्लेबाज बेबस नजर आए। वहीं मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ था। शाहीन अफरीदी को वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेडेन सील्स को स्लेज करते हुए देखा गया। 

Advertisement

19 साल के जेडेन सील्स वेस्टइंडीज के लिए नबंर 11 पर बल्लेबाजी करने आए थे जब उनके साथ शाहीन अफरीदी ने ऐसी हरकत की। वहीं शाहीन अफरीदी को ऐसा करता देखकर पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को विकेट के पीछे से कहते सुना गया, '19 साल का है वो उसे स्लेज मत करो।'

Advertisement

वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए पांचवे दिन 280 रनों की दरकार है। वहीं पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए 9 विकेट की जरूरत है। फिलहाल क्रेग ब्राथवेट 17 और अल्जारी जोसेफ 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट हारकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम 0-1 से पिछड़ चुकी है। पाक दूसरा टेस्ट जीतकर इस सीरीज को ड्रॉ कराने की भरपूर कोशिश करेगी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम चाहेगी कि मैच के अंतिम दिन वो किसी तरह इस टारगेट को चेज कर सके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार