पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। रिजवान ने 80 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके जड़े औऱ पाकिस्तान के टॉप स्कोरर रहे। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 239 गेंदों में11 चौके और 3 छ्क्के जड़कर नाबाद 171 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

रिजवान पाकिस्तान के 72 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पहली पारी में शतक औऱ दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। रिजवान ने पहले सिर्फ सरफराज अहमद ने ही यह कारनामा किया था। सरफराज ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में 103 रन औऱ 55 रन औऱ 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में 118 औऱ 78 रन बनाए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान को इस फॉर्मेट में बांग्लादेश के हाथों हार मिली है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में बांग्लादेशन  565 रन बनाए और पहली पारी में 117 रन की विशाल बढ़त हासिल की। लेकिन दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई और जीत के लिए मिलने 30 रन के लक्ष्य का बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गवाए ही हासिल कर लिया। 

सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 30 अगस्त से रावलपिंडी में ही खेला जाएगा।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार