Mohammad Saleem Record: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) के 23 साल के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सलीम (Mohammad Saleem) ने मुल्लांपुर टेस्ट में शानदार गेंदबाज़ी की और भारत की पहली इनिंग में 6 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने इतिहास रचकर कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में मोहम्मद सलीम ने पूरे 27 ओवर डाले और भारत को 140 रन देकर उनके 6 विकेट झटके। यहां उन्होंने यशस्वी जायसवाल (32 गेंदों पर 24 रन), साईं सुदर्शन (104 गेंदों पर 81 रन), शुभमन गिल (177 गेंदों पर 126 रन), ध्रुव जुरेल (20 गेंदों पर 19 रन), मानव सुथार (41 गेंदों पर 28 रन) और मोहम्मद सिराज (12 गेंदों पर 22 रन) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इसी के साथ अब मोहम्मद सलीम टेस्ट क्रिकेट में बतौर अफगानी भारत के खिलाफ पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा अफगानिस्तान के किसी भी दूसरे क्रिकेटर ने ये कारनामा नहीं किया। इतना ही नहीं, मोहम्मद सलीम टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए एक तेज गेंदबाज़ के तौर पर तीसरे पांच विकेट हॉल हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके अलावा एक तेज गेंदबाज़ के तौर पर उन्होंने अफगानिस्तान के लिए दूसरा बेस्ट टेस्ट स्पेल डाला है।
टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों द्वारा लिए गए पांच विकेट हॉल और सबसे बेहतरीन स्पेल
- 7/97 – जियाउर रहमान बनाम जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम, हरारे, 2025
- 6/140 – मोहम्मद सलीम बनाम भारतीय क्रिकेट टीम, मुल्लांपुर, 2026*
- 5/79 – निजात मसूद बनाम बांग्लादेश क्रिकेट टीम, मीरपुर, 2023
बात करें भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की तो यहां खेल के दूसरे दिन मेजबान टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी को घोषित कर दिया है। खबर लिखे जाने तक अफगानी टीम ने भी बिना किसी नुकसान के 13 रन जोड़ लिए है। देखें लाइव स्कोर कार्ड
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।