25 सितंबर,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने धमाकेदार शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

शहजाद ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 5वां शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए वनडे में यह कारनामा करने वाले वह दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने यह मुकाम हासिल किया है। नबी अब तक वनडे करियर में 78 छक्के लगा चुके हैं। 

गौरतलब है कि टीम इंडिया पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अफगानिस्तान ये मुकाबला अपनी साख के लिए खेल रही है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार