केरल क्रिकेट संघ (KCA) ने इस समय खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक जमाने वाले अपने बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddeen) को सम्मानित करने का फैसला किया है। इस युवा बल्लेबाज ने नाबाद 137 रन बनाए थे। उन्हें 1,37,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

Advertisement

केसीए के सचिव श्रीजीत वी नायर ने आईएएनएस को बताया, "केरल क्रिकेट के लिए यह शानदार पल है। हमने मोहम्मद अजहरुद्दीन के शानदार प्रदर्शन को सम्मानित करने का फैसला किया है और हम तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रति रन 1000 रुपये यानि कुल 1,37,000 रुपये देंगे।"

Advertisement

अजहरुद्दीन ने अपनी पारी में 11 छक्के और नौ चौके लगाए। उन्होंने 37 गेंदों में शतक जमाया। यह टी-20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज शतक है। उनसे पहले ऋषभ पंत और रोहित शर्मा, अजहरुद्दीन से तेज शतक जमा चुके हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार