भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेशक ड्रॉ हो गया हो लेकिन इस मैच में कई ऐसे पल थे जिन्होंने फैंस का खूब मनोरंजन किया। उन्हीं में से एक पल तब आया था जब इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी और मोहम्मद शमी गेंदबाज़ी कर रहे थे।

Advertisement

पहले टेस्ट मैच के दौरान जब दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब ऋषभ पंत ने मोहम्मद शमी से कुछ ऐसा बोला जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। गौरतलब है कि रॉबिंसन ने अंत में भारतीय गेंदबाज़ों के खिलाफ तेज़ी से रन बनाए थे।

Advertisement

दूसरी पारी में जब ओली रॉबिन्सन बल्लेबाजी करने उतरे, तो वो बहुत तेजी से रन बनाना चाह रहे थे। उन्होंने चौके के साथ शुरुआत करके ये संकेत दे दिया था कि वो किसी भी गेंदबाज़ से भयभीत नहीं होंगे और अटैक करने के लिए ही जाएंगे।

इस बीच, 82 वें ओवर की पांचवीं गेंद के दौरान, रॉबिंसन का आक्रामक रवैय्या देखकर पंत ने शमी से कहा, "जिस तरह की गेंदें आप मुझ पर नेट्स में फेंकते हैं, वैसी इसे भी फेंको।" शमी ने पंत की सलाह पर अमल किया और वही गेंद फेंकी लेकिन ओली रॉबिन्सन ने एक चौका लगा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार