साउथम्पटन, 23 जून (CRICKETNMORE)| मोहम्मद शमी ने शनिवार को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी ओवर में हेट्रिक लगा भारत को 11 रन जीत दिलाई और अपना नाम इतिहास में भी दर्ज कराया। 

Advertisement

शमी वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही वह वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले कुल नौवें गेंदबाज भी हैं। वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 10 हैट्रिक लगी हैं जिनमें से दो हैट्रिक श्रीलंका लसिथ मलिंगा ने ली हैं। वह ऐसा करने वाले एक मात्र गेंदबाज हैं। 

Advertisement

शमी ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद नबी, फिर अफताब आलम और फिर मुजीब उर रहमान को आउट कर अपने वनडे करियर की पहली हैट्रिक लगाई। 

शमी से पहले 1987 में चेतन शर्मा ने भारत के लिए वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक लगाई थी। इत्तेफाक से चेतन वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। 

उनके बाद 12 साल बाद पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने 1999 में इंग्लैंड में ही खेले गए वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। 

दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले गए वर्ल्ड कप में दो हैट्रिक लगीं थीं। श्रीलंका के चामिंडा वास ने बांग्लादेश के खिलाफ और ब्रेट ली ने केन्या के खिलाफ हैट्रिक लगाई थीं। 

Advertisement

वेस्टइंडीज में 2007 में खेले गए वर्ल्ड कप मे लसिथ मलिंगा ने अपनी पहली हैट्रिक ली थी। उन्होंने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी। 

मलिंगा ने 2011 में भी हैट्रिक ली थी लेकिन इस बार सामने केन्या थी। इसी वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के केमर रोच ने भी नीदरलैंड्स के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। 

2015 वर्ल्ड कप में भी दो हैट्रिक लगा थीं। यहां इंग्लैंड के स्टीवन फिन और दक्षिण अफ्रीका के ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने हैट्रिक लगी थी। फिन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तो वहीं ड्यूमिनी ने श्रीलंका के खिलाफ। 

Advertisement

वर्ल्ड कप में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकार्ड मलिंगा के नाम ही है। वह इस वर्ल्ड कप में भी खेल रहे हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार