भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए 56 रन पर ही कीवी टीम के 6 बल्लेबाज़ों को आउट कर दिया। इसकी शुरुआत मोहम्मद शमी ने की, शमी ने पारी के पहले ही ओवर में खतरनाक ओपनर फिन एलेन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

शमी ने जिस तरह से फिन एलेन को आउट किया, वो देखने लायक था। पहले ओवर की पहली चार गेंदें शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली लेकिन पांचवीं गेंद उन्होंने इनस्विंगर डाल दी और इस गेंद का एलेन के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद एलेन के पैड्स पर लगकर सीधा ऑफ स्टंप से जा टकराई। आउट होने के बाद एलेन के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी।

Advertisement

शमी के इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, पहला विकेट लेने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम पर दबाव बनाए रखा और पांच ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 8/1 था। पिछले मैच के शतकवीर और न्यूज़ीलैंड के लिए हीरो रहे माइकल ब्रेसवेल भी इस मैच में कुछ ना कर सके और मोहम्मद शमी का ही शिकार बने।

हालांकि, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाज़ों से लड़ने का जज्बा दिखाया और ताजा समाचार लिखे जाने तक सातवें विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि कीवी टीम इस मैच में भारत के सामने कितना बड़ा लक्ष्य रख पाती है। आपको बता दें कि पहला मैच जीतकर भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं और अगर कीवी टीम ये मैच हारी तो सीरीज भी उनके हाथ से निकल जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार