इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम 20 दिन के ब्रेक पर है। इस ब्रेक का फायदा उठाकर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ क्‍वालिटी समय बिता रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी (mohammed Shami) भी इन छुट्टियों का काफी लुत्फ उठा रहे हैं और स्‍कॉटलैंड में घूमते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

इस भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्‍कॉटलैंड की सड़कों पर घूमते हुए देखे जा सकते हैं। शमी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और ये काफी वायरल भी हो रहा है लेकिन इस वीडियो के बाद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी रिएक्ट किया है।

Advertisement

शमी का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो भी अपनी बेटी के संग बीच पर मज़े करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि इस ब्रेक के बाद भारतीय टीम 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होगी और बायो बबल में एंट्री करने से पहले इन सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्‍ट किया जाएगा। इस सीरीज में भी शमी पर सभी की निगाहें होंगी क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी की थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार