4 मार्च,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार फॉर्म टीम लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी अपने प्रदर्शन से दिल जीता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी कोहली की फिटनेस और मौजूदा फॉर्म की खूब तारीफ की थी। 

Advertisement

उनकी फॉर्म को देखते हुए पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा का भी मानना है कि शमी वर्ल्ड कप मे भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

क्रिकेटनेक्स्ट से बातचीत में नेहरा ने कहा, “ मोहम्मद शमी बहुत प्रभावशाली रहे हैं, ना सिर्फ इस सीरीज और आज के मैच में,बल्कि पिछले करीब डेढ़ साल से। मेरे हिसाब से मैं कह सकता हूं कि साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। लंबे स्पैल डाले। उनकी फिटनेस काफी प्रभावशाली रही है। वर्ल्ड कप में भारत के लिए वह अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।”

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद वनडे मैच में शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसमें ग्लैन मैक्सैवल का बड़ा विकेट शामिल था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार