भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) पिछले साल से क्रिकेट से दूर हैं।  2023 वनडे वर्ल्ड कप में वह भारत के लिए आखिरी बार खेले थे, जहां उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। हालांकि टूर्नामेंट के दौरान शमी को टखने में चोट लगी थी, जिसकी इस साल फरवरी में सर्जरी हुई थी। 

Advertisement

33 साल के शमी उसके बाद से रिकवरी की प्रकिया से गुजर रहे हैं और भारतीय टीम मैनेजमेंट वह भविष्य की चुनौतियों के लिए उनकी फिटनेस सुनिश्चित करना चाहता है। 

Advertisement

शमी फिलहाल बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी में हैं और अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। उत्साहजनक संकेतों के बावजूद टीम मैनेजमेंट  कथित तौर पर सतर्कता बरत रहा है। क्योंकि वह इस साल के अंत में शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए पूरी तरह फिट रहें। 

इंडियन एक्सप्रैस की खबर के अनुसार शमी की नेशनल टीम में वापसी की कोई जल्दी नहीं है। 6 महीने पहले सर्जरी करवाने वाले इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में एनसीए में गेंदबाजी फिर से शुरू की है। उनका ध्यान धीरे-धीरे उनके वर्कलोड को बढ़ाने पर है जिससे वह टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हो सकें। 

शमी के 11 अक्टूबर को होने वाले रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में वापसी करने की संभावना है। इससे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में उनके शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा। जिससे उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा औऱ तीसरा टेस्ट खेलने की संभावना बने। भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज की शुरूआत 16 अक्टूबर से होगी। इससे पहले भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

बता दें कि जसप्रीत बुमराह की भी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना कम है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मद्देनजर टीम मैनेजमेंट उन्हें और आराम देना चाहता है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार