इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि विराट कोहली (Virat Kohli) और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गिनती दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में की जाती है। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी पिछले कई सालों से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। विराट और रोहित भारतीय टीम के मजबूत स्तंभ है। इन दोनों खिलाड़ियों में से कौन सा खिलाड़ी ज्यादा बेस्ट है इस पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने विराट कोहली को बेस्ट बल्लेबाज बताया है जबकि रोहित को सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया है। 

Advertisement

मोहम्मद शमी ने कहा कि, "विराट कोहली दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं. विराट ने अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। मुझे लगता है कि विराट बेस्ट हैं और रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं।" रोहित की बात की जाए तो उनकी कप्तानी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दूसरे टेस्ट मैचों को 106 रन के विशाल अंतर से जीतते हुए भारत ने शानदार वापसी की थी। 

Advertisement

विराट कोहली की बात की जाये तो उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए शुरूआती दो टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। हाल ही में कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर में विराट के साथी रहे एबी डिविलियर्स ने खुलासा किया था कि वो और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे है। इस वजह से विराट ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहते है। 

Also Read: Live Score

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ बहुत जल्द तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान बीसीसीआई करेगी। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अगला टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट के मैदान पर खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार